Search

April 7, 2026 6:19 pm

लेखन से विद्यार्थियों में बढ़ती है जिज्ञासा- पवन कुमार झा

ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। इस आयोजन में कक्षा पांचवीं, छठी एवं सातवीं के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के निदेशक ए.के. सिंह के दिशानिर्देश में विद्यार्थियों ने खुद के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारी को पंक्तियों के माध्यम से लिखित शब्द देने का सकारात्मक प्रयास किया।

img 20260407 wa00998483326305734384479
लेखन प्रतियोगिता में शामिल बच्चे

वहीं उत्तरपुस्तिका की जांच ध्यानपूर्वक करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अपनी क्षमता में विशेष ध्यान देने, लेखन के आवश्यक गुणों को अपनाने, लेखन की सुंदरता के महत्व के संबंध में बच्चों के बीच आवश्यक जानकारी दी। वहीं इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पवन झा ने कहा कि लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों में नई जिज्ञासा आती है। वे लेखन के महत्व को पहचानते हैं और इस लेखन के माध्यम से भविष्य में एक बेहतर लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं। वहीं उप प्राचार्या मंजू पांडेय ने बताया कि आज जहां मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग के कारण कागजों पर लेखन में कमी नजर आ रही है तो वहीं इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में सकारात्मक गुणों का विकास करती है। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं मीनू देवी, जैनुल आबेदीन, निकी अंजुम, मनतशा सफी, आशा कुमारी, श्वेता कुमारी, तनवीर सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!