Search

April 29, 2026 12:35 am

डिग्री मिलते ही बेकाबू हुए विरोधी, घर फूंका, मवेशी जिंदा जला, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से गुहार।

पाकुड़ (हिरणपुर): जमीन विवाद में न्यायालय से फैसला अपने पक्ष में आने के बाद एक महिला के घर पर हमला, आगजनी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के जबरदहा गांव की है। पीड़िता चंद्रिका देवी ने स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, विपक्षियों के साथ उनका जमीन विवाद (आर.ई. केस संख्या 15/2013-14) लंबे समय से चल रहा था। हाल ही में न्यायालय ने इस मामले में उनके पक्ष में डिग्री दी। आरोप है कि इसी रंजिश में 25 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे मुन्ना बागती, तारा बागती, बागा बागती समेत करीब 50 लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में आग लगा दी, जिससे अंदर बंधी एक गाय की जलकर मौत हो गई। वहीं, घर में रखा अनाज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता और उनके परिजनों के साथ पत्थर और लाठियों से मारपीट भी की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पीड़िता ने हिरणपुर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी का भाई उसी थाने में चौकीदार है, जो अपने पद का दुरुपयोग कर मामले को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!