हिरणपुर (पाकुड़): जामिया सलफ़िया लील वनीन वल बनात मदरसा कमलघाटी में सोमवार देरशाम वार्षिक अजीमुसशान जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें 40 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। जलसे में क्षेत्र के काफी संख्या में मुस्लिम महिला पुरुष उपस्थित थे। महिलाओ के लिए अलग से मंच का आयोजन किया गया था। इस जलसे में मदरसे से हाफिज की शिक्षा प्राप्त 30 लड़कियों को बुरखा देकर सम्मानित किया गया। वही 10 लड़को को पगड़ी पहनाकर छड़ी दी गई।इटावा उत्तरप्रदेश से आये मौलाना जरजिस अंसारी ने बालक -बालिका शिक्षा पर विस्तृत रूप से तकरीर करते हुए कहा कि आज के युग मे शिक्षा बिना सब व्यर्थ है। सभी को शिक्षा हासिल करना आवश्यक है। कुरान की शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी हासिल करना है। जिससे कि भविष्य में तरक्की हो सके। बालक ,बालिकाओ को समान रूप से शिक्षा प्राप्त करना अधिकार है।इसमें भी बालिकाओ को शिक्षा में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाना जरूरी है। शिक्षा हासिल करने से परिवार , समाज व देश की उन्नति की राह प्रशस्त होगी। कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी। वही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होगा। वही मौलाना सनाउल्ला मदनी ने महिलाओं की पर्दा को लेकर कहा कि इससे इज्जत , सम्मान की रक्षा होती है।अल्लाह ने महिलाओं को काफी हिफाजत से बनाया है। इसकी संरक्षण आवश्यक है। मौलाना अबुल कलाम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगो को अच्छा कर्म करना चाहिए , जिससे कि मृत्यु के बाद स्मरणीय हो सके। बुरा कर्मो से कभी भी अल्लाह खुश नही होते। जो मृत्यु के बाद नरक की राह पकड़ता है। समाज मे अच्छा कर्म कर लोगो का दिल जीते। सद्गुणों से सभी को प्रेरित करे। इसके अलावे बंगाल के रेजाउल्ला नदवी , कारी सोलेमान नजमी , अनवारुल हक नदवी सहित अन्य मौलानाओ ने भी जलसे में तकरीर करते हुए देश मे अमन ,शांति व इस्लाम को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित लोगों ने काफी प्रश्न भी किया । जहां वक्ताओं ने इसका जवाफ दिया।जलसे में सचिव जाहिद आलम ने सालाना आय व्यय की प्रस्तुति उपस्थित लोगों के बीच की गई। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष समद अली , समाजसेवी लुत्फुल हक , जावेद आलम , इसहाक अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






