Search

September 26, 2026 7:54 pm

मवेशी हाट में हरियाली योजना फेल, सैकड़ों पौधे नष्ट, देखरेख की कमी से उजड़ा वृक्षारोपण।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़) वन विभाग द्वारा बीते तीन वर्ष पूर्व हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट परिसर में लगाए गए अधिकांश पौधे रखरखाव के अभाव में नष्ट हो गया है। बांस गेबियन वृक्षारोपण योजना के तहत तत्कालीन वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबालक प्रसाद के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 700 पौधे लगाए गए थे। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना व मिट्टी संरक्षण को मजबूत करना था। पर वर्तमान में करीब 50 पेड़ ही दिखाई पड़ रहा है। पौधा लगाने के उपरांत इसकी घेराबंदी भी किया गया था , जो सार्थक नही रहा व अधिकांश पौधे नष्ट हो गया। जबकि इस स्थल पर पेड़ की अतिआवश्यक है। जिससे कि हाट में आने वाले लोगो को राहत मिल सके। इससे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को भी पूरा करता है। वही मिट्टी कटाई को भी रोकता है।जो विभागीय लापरवाही के कारण हो नही पाया। वही सरकारी राशि की भी अपव्यय हुआ है। इस सम्बंध में नव प्रोन्नत वन क्षेत्र पदाधिकारी बबलू देहरी ने बताया कि जल्द ही इस हटिया परिसर में काफी संख्या में छायादार पौधा लगाया जाएगा। परिसर में रहे मवेशियों द्वारा पौधे को नष्ट की जा रही है। इसको लेकर मजबूती से घेराबंदी भी की जाएगी। बहरहाल पर्यावरण संतुलन को लेकर विभागीय रूप से पौधे तो लगाए जा रहे है , पर इसकी सघन देखभाल भी आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!