Search

September 26, 2026 8:39 pm

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, चित्र व भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।

लिट्टीपाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुमारभाजा में विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता भाजपा बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा और लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन ने की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, देशभक्ति, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा अजजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी और वरिष्ठ नेता साहेब हांसदा मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर देश आगे बढ़ रहा है।

img 20260926 wa0053800594425190283675
img 20260926 wa00521354841343100473530

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!