Search

September 22, 2026 11:35 pm

जनता की समस्याओं से रूबरू हुईं उपासना, समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़िया। मोंगलाबांध स्थित निजी आवास पर केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और पेंशन समेत कई समस्याएं उनके सामने रखीं। उपासना मरांडी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के निर्देश व मार्गदर्शन में समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!