अक्षय कुमार
गोमिया। शनिवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत में नरेश नायक के घर से पंचायत भवन तक पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी भरोसे के बल पर क्षेत्र के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।







