Search

October 12, 2026 8:45 pm

बाबू पुस्तकालय में मरीजों की जांच, शुगर-बीपी से लेकर एचआईवी तक की हुई स्क्रीनिंग

पाकुड़। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार को शहर के बाबू पुस्तकालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 120 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार दिया गया। शिविर में टीबी की जांच, एक्स-रे और नमूना संग्रह के साथ विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में 52 लोगों की ब्लड शुगर, 65 लोगों के रक्तचाप और 57 लोगों की एचआईवी जांच की गई। इसके अलावा वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई और बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद शरीफ, दंत चिकित्सक डॉ. सोनाली, एएनएम रूही मंडल, शहरी सहिया सबीना मरांडी, फरीदा बेगम और सायरा बीबी सहित टीबी यूनिट एवं आईसीटीसी टीम के सदस्यों ने मरीजों की जांच और उपचार में योगदान दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!