Search

May 17, 2026 10:19 pm

टाटा डीएवी मे “हौसलों की उड़ान – डेयर एंड डिस्कवर कैंप का रविवार को हुआ समापन समारोह”

अक्षय कुमार

घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में आयोजित चार दिवसीय “डेयर और डिस्कवर कार्निवल कैंप” का समापन आज अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

img 20260517 wa01597483008295415535220
img 20260517 wa01546440189123258424527

रोमांच, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण इस कैंप ने विद्यार्थियों को जीवन के नए अनुभवों से परिचित कराया तथा उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन पूजन से हुआ, आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे परिसर को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। समारोह में मुकेश रंजन (GM, Tata Steel), राजेश कुमार (चीफ सीईपी टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डीवीजन सह चैयरमेन डीएवी भुइयांडीह), डॉ आर के साहू (मैनेजर टाटा डीएवी भुइयांडीह सह प्रिंसिपल डीएवी रजरप्पा), डॉ रजनीश कुमार प्राचार्य डीएवी हजारीबाग, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहन महतो, यूनिट लीड टीएसएफ डब्ल्यूबीडी आदित्य कुमार सिंह  सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। चार दिनों तक चले इस कार्निवल एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने अनेक साहसिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

img 20260517 wa01571081791599318429958
img 20260517 wa01508877066758199232207

कैंप के दौरान कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, आर्चरी, जिप लाइन, टायर क्रॉसिंग, रोप क्लाइम्बिंग, टीम बिल्डिंग गेम्स, नेतृत्व गतिविधियाँ, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं मनोरंजक चुनौतियों ने बच्चों को रोमांच से भर दिया। विद्यार्थियों ने न केवल इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया, बल्कि टीमवर्क, धैर्य, साहस और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों को भी आत्मसात किया। समापन समारोह के दौरान कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि ऐसे कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में चुनौतियों का सामना साहस एवं सकारात्मक सोच के साथ करने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठे आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।अभिभावकों ने भी बच्चों में आए आत्मविश्वास, अनुशासन और खुशी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। बच्चों के चेहरे पर उत्साह, रोमांच और उपलब्धि की चमक पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बनी रही। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैंप विद्यार्थियों के भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें नई दिशा देने का सफल प्रयास रहा। उत्साह, प्रेरणा, सम्मान और अविस्मरणीय अनुभवों से परिपूर्ण यह समापन समारोह विद्यार्थियों के मन में लंबे समय तक सुनहरी यादों के रूप में अंकित रहेगा। मंच संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा स्नेहा मेसवा और 11वीं का छात्र आतिश कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार के सहयोग से समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!