अक्षय कुमार
रामगढ़। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए इंट्रामुरल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुई।


इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने शुभकामनाएं दीं साथ ही उन्होंने कहा कि इंट्रामूरल प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता निखारने में सहायक है। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय है। कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी आवश्यक हैं। इंट्रामुरल प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो ( डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने विभाग के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम सफलता की हार्दिक बधाई दिए। इस आयोजन में कुल 12 प्रतियोगिता शामिल हुए।


प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय में मदर टेरेसा हाउस चैंपियन रहा। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अमन वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुभाष चंद्र बोस हाउस का इंचार्ज प्रदीप कुमार रजक ने लगातार दो बार प्रथम जीत हासिल किया , भगत हाउस इंचार्ज पिंटू सर, मिल्खा हाउस इंचार्ज धनेश्वर सर एवं मेजर ध्यानचंद हाउस इंचार्ज राजू सर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






