राजकुमार भगत
पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान पाकुड़ की ओर से 28वां गणपति महोत्सव 14 से 17 सितंबर तक भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर सत्संग भवन में समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता राणा शुक्ला ने की। बैठक में समिति के संस्थापक हिसाबी राय, अखिलेश कुमार चौबे व संजय कुमार ओझा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की समीक्षा करते हुए इस वर्ष महोत्सव को और भव्य एवं आकर्षक बनाने पर चर्चा हुई। संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि 14 सितंबर को कलश स्थापना और गणेश पूजा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 15 सितंबर की शाम महाआरती के बाद सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता होगी। 17 सितंबर को मटका फोड़ व डांडिया कार्यक्रम के बाद गणपति प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा और बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में विधिवत विसर्जन होगा। अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि गणपति महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
महोत्सव के सफल संचालन के लिए पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संजय कुमार ओझा को संयोजक, अविनाश पंडित को अध्यक्ष, मुन्ना रविदास को कार्यकारी अध्यक्ष, पिंटू हजार व नितिन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष, अजीत मंडल को सचिव, संजय कुमार राय को संयुक्त सचिव, राज चौधरी व निर्भय सिंह को सह सचिव, तन्मय पोद्दार को कोषाध्यक्ष, जबकि अंकित मंडल को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया। बैठक में शंकरलाल साह, कैलाश मध्यान, लाल्टू भौमिक, बिट्टू राय, अमन भगत, कंवर राय, बुबाय रजक, रणजीत राम, विजय राय, आदित्य सिंह, ज्वाला सिंह, सादेकुल आलम, मिथिलेश मंडल, जितेश रजक, भक्ति पूजन प्रसाद, राका राय, संजय मंडल, जय राजवीर व उजय राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभापति राणा शुक्ला ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।





