Search

August 18, 2026 5:18 pm

रामगढ़ जिले के सभी अंचलों में 19 से 21 अगस्त तक लगेगा विशेष राजस्व शिविर, सेवा गारंटी अधिनियम के तहत राजस्व मामलों का होगा त्वरित निष्पादन: उपायुक्त

अक्षय कुमार

रामगढ़। आमजनों की सुविधा और राजस्व से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रामगढ़ जिले के सभी अंचलों में 19, 20 और 21 अगस्त 2026 को ‘विशेष राजस्व शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रामगढ़ ऋतुराज के आदेशानुसार सेवा गारंटी अधिनियम 2011 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है। यह शिविर जिले के सभी 6 अंचलों गोला, रामगढ़, पतरातू, माण्डू, दुलमी और चितरपुर के अंचल कार्यालय परिसरों में सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर की तिथिवार कार्ययोजना निम्न प्रकार निर्धारित की गई है 19 अगस्त 2026 (बुधवार) 30 एवं 90 दिनों से अधिक अवधि के आपत्ति सहित एवं आपत्ति रहित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। 20 अगस्त 2026 (गुरुवार) पंजी-II (रजिस्टर-2) में सुधार एवं ऑनलाइन लगान रसीद अद्यतन (अपडेट) करने से संबंधित कार्य किए जाएंगे।21 अगस्त 2026 (शुक्रवार)अन्य सभी राजस्व संबंधी कार्यों एवं जन-शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा।

img 20260817 wa027817511779077866447826

उपायुक्त, रामगढ़ द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:

शुद्धि पत्र का वितरण जिन दाखिल-खारिज मामलों को स्वीकृत किया गया है, लेकिन शुद्धि पत्र निर्गत नहीं हुआ है, उन्हें शिविर में ही संबंधित रैयतों को हस्तगत कराया जाएगा।

प्रज्ञा केंद्र की सुविधा: ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने हेतु शिविर में अलग से एक प्रज्ञा केंद्र / ऑनलाइन काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पारदर्शिता एवं सुनवाई: शिविर में प्राप्त मामलों में राजस्व दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए अंचलाधिकारी द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा। आपत्ति वाले मामलों में विधिवत नोटिस निर्गत कर सुनवाई की जाएगी।

जन-सुविधाएं: शिविर में आने वाले आमजनों के लिए पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया है।

उपरोक्त पूरे कार्यक्रम की निगरानी हेतु सभी अंचलों के लिए वरीय पदाधिकारियों को पर्यवेक्षण पदाधिकारी नामित किया गया है। शिविर के सफल संचालन के लिए अपर समाहर्ता, रामगढ़ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

आमजनों से अपील:

जिला प्रशासन, रामगढ़ जिले के सभी सम्मानित रैयतों और आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने राजस्व दस्तावेजों के साथ संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित इस शिविर में भाग लें और अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करवाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!