Search

September 8, 2026 7:35 pm

मेकॉन लिमिटेड में नवनिर्मित 33 केवी पावर हाउस का हुआ शुभारंभ

अक्षय कुमार

रांची। भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था मेकॉन लिमिटेड, डोरंडा, रांची में नवनिर्मित 33 केवी पावर हाउस का शुभारंभ आज मंगलवार को किया गया। नए पावर हाउस का उद्घाटन मेकॉन के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

img 20260908 wa01126482456230222587978
उद्घाटन समारोह में उपस्थित पदाधिकारी गण

इस अवसर पर मेकॉन के अन्य निदेशक गण मुकेश कुमार, अमित राज, जयंत कुमार झा, राजीव खिलन सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मौके पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह नया 33 केवी पावर हाउस मेसर्स गिरी इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित किया गया है। इस पावर हाउस के शुरू होने से से मेकॉन परिसर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूती एवं निरंतरता में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और नए पावर हाउस के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!