Search

August 12, 2026 11:43 am

भाजपा नगर मंडल की बैठक में तिरंगा यात्रा की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर परिसर में हुई। नगर मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक हिसाबी राय और पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान तिरंगा यात्रा के मार्ग, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्ग से होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक तक पहुंचेगी। यात्रा में पाकुड़ प्रखंड के झिकरहाटी, नगरनवी, दादपुर, गंधाईपुर और इलामी मंडल के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
बैठक में अक्षय मंडल, साकुकुल आलम, पिंटू हाजरा, सूरज कुमार, पुरुषोत्तम राय, शाकिल अंसारी, मोहन सरकार, नंदलाल ओझा, अविनाश पंडित, हुमायूं शेख, लाल्टू भौमिक, बिट्टू राय और सुलेमान शेख समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!