इकबाल हुसैन
महेशपुर। प्रखंड के अर्जुनदहा पंचायत अंतर्गत कदमडांगा गांव में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होने की उम्मीद है। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली की समस्या के कारण रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। नए ट्रांसफार्मर से विद्युत व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि उपासना मरांडी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं और जरूरतमंद ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल कर रही हैं। उनकी पहल से गांव में बिजली व्यवस्था मजबूत होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।





