Search

September 4, 2026 11:10 pm

कान्हा के जन्मोत्सव पर पाकुड़ में ‘थर्ड आई’, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर।

पाकुड़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। मंदिरों, धार्मिक व संवेदनशील स्थलों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को दंगा-रोधी उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रखा गया है।
पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ सोशल मीडिया की गतिविधियों की भी लगातार निगरानी शुरू कर दी है। क्यूआरटी टीमों को हर दो घंटे में व्हाट्सऐप ग्रुप पर खैरियत रिपोर्ट और फोटो भेजने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारियों को बिना पुलिस अधीक्षक की अनुमति क्यूआरटी की नफरी में बदलाव नहीं करने तथा क्यूआरटी प्रभारी को संबंधित थाना प्रभारी की अनुमति के बिना निर्धारित स्थल नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। जवानों, गृह रक्षकों और चौकीदारों को भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी गई है।

img 20260904 wa00061250918577696608872
img 20260904 wa00041180633332003347389

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!