Search

September 8, 2026 2:09 am

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन कॉलेज में शोकसभा, प्रार्थना कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

सानू कुमार

उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय चंद्रपुरा में सोमवार को झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शोकसभा में उपस्थित महाविद्यालय की प्राचार्या सि. अगाथा कंडूलना, उप प्राचार्या सि. सलोमी व सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की. वही प्राचार्या सि. अगाथा कंडुलना ने सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है. उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!