Search

October 16, 2026 11:53 pm

लायंस क्लब ने दुर्गा पूजा पर बांटी खुशियां, महिलाओं को साड़ी और बच्चों को दिए उपहार

सानू कुमार

दुर्गा पूजा के अवसर पर इंटरनेशनल लायंस क्लब मुरारई की ओर से टोला शेरपुर गांव में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद 55 महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। वहीं, गांव के विद्यालय परिसर में 35 स्कूली बच्चों को फल, बिस्कुट और चॉकलेट भेंट किए गए। लायंस क्लब के जॉन चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहार की खुशियां जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है।
मौके पर क्लब अध्यक्ष शाह आलम मलिता, अनुपम झा, विकास मजूमदार, ग्राम प्रधान, शिक्षक सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!