Search

October 18, 2026 10:40 pm

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक गंभीर,बंगाल रेफर।

सिर में लगी गंभीर चोट, महेशपुर पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल; दूसरा बाइक सवार मौके से फरार।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के दुमकाडांगल गांव के समीप रविवार शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पहाड़पुर गांव निवासी नारायण पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घायल युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना महेशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई किशोर टुडू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. एमडी आबू सलाम और डॉ. मूसा शेख ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट रेफर कर दिया।

टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार फरार।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय घायल नारायण पहाड़िया नशे की हालत में थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति टक्कर के बाद अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!