Search

October 21, 2026 10:31 am

एस.आर.यू, इफिको में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम, आज होगा मूर्ति विसर्जन

अक्षय कुमार

मरार(रामगढ़)। रामगढ़ जिला अंतर्गत मरार स्थित एस.आर.यू, इफिको  श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आज मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित हुआ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूर्व निश्चित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की संध्या 4 बजे से रावण दहन कार्यक्रम का आरंभ हुआ।

IMG 20261020 173731
image editor output image 763068923 1792551511577
IMG 20261020 171754

इस अवसर पर एस. आर. यू इफिको के महाप्रबंधक पी.के गुप्ता द्वारा फीता काटकर की गई। मौके पर जीडी न्यूज लाइव से वरिष्ठ यूनियन नेता खोगेंद्र साव ने रावण दहन कार्यक्रम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दुर्गा पूजा की शुरुआत कंपनी की स्थापना के समय से ही करीब 1977 के दौर से हो रहे है। उन्होंने कहा कि मैं पूजा कमिटी में शामिल रहा हूं। प्रारंभिक दौर में उन्हें उस दौर के सदस्यों एवं अधिकारियों के सहयोग प्राप्त हुआ था। इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण एवं फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी का भी पूर्ण सहयोग मिलता रहा।

खोगेंद्र साव ने बताया इतिहास
IMG 20261020 171558

वहीं मौके पर मौजूद पूजा कमेटी की अध्यक्ष सुनीता देवी ने बताया कि एस. आर. यू श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी सदैव भक्तों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल माहौल प्रदान करता आया है। मैंने अपनी पूरी आस्था के साथ दुर्गा पूजा को सफल बनाने का प्रयास किया है। इस कार्य में हमारे पूजा कमेटी के अन्य सदस्यगण का भरपूर सहयोग हमें मिला है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद मैं अपने वरिष्ठ यूनियन नेता, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करती हूं। वही पूजा कमेटी से रामजी राम ने बताया कि आज का या भव्य कार्यक्रम हमारे पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है आज रावण दहन के अवसर पर दर्जनों प्रकार के आतिशबाजी की प्रस्तुति जारी है तो वही रावण दहन का कार्यक्रम हमेशा की तरह अक्सर रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आज के कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता रामलीला की रहेगी।

IMG 20261020 172313
IMG 20261020 171753

वहीं उन्होंने आज बुधवार को सुबह 11 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। आगे उन्होंने बताया कि इस विशाल कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। इस संपूर्ण आयोजन में रामगढ़ जिल प्रशासन एवं कंपनी के सुरक्षा कर्मियों का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!