Search

October 21, 2026 10:33 pm

गरबा-डांडिया की धूम के बीच नौ महिलाओं का सम्मान, हजारों की उमड़ी भीड़।

हिरणपुर (पाकुड़): द यूथ ऑफ हिरणपुर द्वारा सरकारी मवेशी हाट परिसर में आयोजित तीन दिवसीय डांडिया व गरबा नृत्य का रविवार रात को भव्य कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। वही समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये नो महिलाओ को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। जहां पंडाल पूरी तरह भरा हुआ था। कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी लुत्फुल हक , मकसूद आलम ,आयोजक समिति अध्यक्ष रोहित आनन्द , कामेश्वर दास आदि को सम्मानित किया गया। इसके बाद देवी मां की नो स्वरूपों की पुजारी सुजय पांडे द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंच में छोटे छोटे बच्चों ने भी गरबा नृत्य की प्रस्तुति की। वही बंगाल से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गरबा नृत्य से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। गणपति बप्पा मोरया व ढोल बाजे की धुन पर टीम के सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक भी थिरक उठे। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने काफी उत्साह के साथ गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की। उधर सामाजिक क्षेत्र में योगदान को लेकर जबरदहा मुखिया राखी हांसदा , दंत चिकित्सक डा. ओसिन टोप्पो , एसआई नीलम कुमारी , शिक्षिका पूनम रानी , लक्ष्मी देवी सुंदरपुर , डोली देवी , सोशल मीडिया नेहा स्वर्णकार व ममता की मूरत छाया देवी को सम्मानित किया गया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस कार्यक्रम की सफल आयोजन में युवा चंदन भगत , विकास कुमार दास , राजेश भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता की अहम भूमिका रही। वही कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात थे।

IMG 20261021 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!