Search

October 21, 2026 10:33 pm

दुर्गापूजा की खुशियां बांटने निकले युवा, गरीबों और अनाथ बच्चों को दिया अपनत्व का उपहार।

हिरणपुर (पाकुड़): वर्षो की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को हिरणपुर के युवाओं ने करीब 112 गरीब ,बेसहारा वृद्ध व 51 अनाथ बच्चो के बीच वस्त्र का वितरण किया। युवा विकास कुमार दास के नेतृत्व में युवाओं ने जबरदहा , सुंदरपुर , डांगापाड़ा सहित कई गांवों में जाकर लोगो के बीच वस्त्र वितरण किया। युवाओं ने बताया कि पूजा के अवसर पर गरीब लोगों के बीच वस्त्र वितरण बीते कई वर्षों से अनवरत जारी है। जिससे गरीब लोगों के बीच खुशियां मिलती है। इस वर्ष भी लोगों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। उधर शिक्षक पुरन दत्ता के द्वारा भी लोगो के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा चंदन भगत , आर्यन राज , महानन्द साहा , बापिन दत्ता , धर्मेंद्र राज , अमन ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!