Search

October 21, 2026 10:33 pm

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की मौजूदगी में फुटबॉल का रोमांच, मारीडीह ने जीता खिताब

फाइनल में रोतोनपुर को एक गोल से हराया, विजेता टीम को 90 हजार और उपविजेता को मिले 70 हजार रुपए।

सानू कुमार

महेशपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत चांदपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। बागानपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एफसी मारीडीह ने एफसी रोतोनपुर को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 90 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 70 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। आयोजकों ने उनका पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से ढोबोक जोहार कर स्वागत किया। इस दौरान जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां सहित कई जनप्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खेल से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास।

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी है। खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा उनमें टीम भावना और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से सीख लेते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और झारखंड सहित देश का नाम रोशन करने की अपील की। साथ ही सफल आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों को बधाई दी।
मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार साह, डॉ. प्रेम कुमार मरांडी, निरोज मड़ैया, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, मिलन मड़ैया, अनिल मुर्मू, क्लब अध्यक्ष कॉर्नेल हेंब्रम, सचिव फिलिप किस्कू, कोषाध्यक्ष तालाबाबू हांसदा, निस्पेक्टर किस्कू, अस्टेन बास्की, ढेना हेंब्रम, सुनील सोरेन, साइमन हांसदा और महेश हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और दर्शक जुटे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!