Search

October 22, 2026 10:33 pm

हिरणपुर में 26 अक्टूबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, विदेशी कृष्ण भक्त भी होंगे शामिल।

25 अक्टूबर की शाम माता लक्ष्मी की वार्षिक पूजा, अगले दिन यज्ञ, नगर संकीर्तन, सामूहिक प्रसाद और दीपदान का आयोजन

हिरणपुर। सार्वजनिक माता लक्ष्मी कमेटी की ओर से हिरणपुर में 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत 25 अक्टूबर की शाम छह बजे माता लक्ष्मी की वार्षिक पूजा होगी। वहीं, 26 अक्टूबर को सुबह सात बजे यज्ञ और नौ बजे से भव्य नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका, केन्या, नॉर्वे, यूक्रेन और रूस सहित विभिन्न देशों से पहुंचे कृष्ण भक्तों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष एवं आयोजक दिगंबर साहा ने बताया कि नगर संकीर्तन का उद्देश्य भयमुक्त समाज, रोगमुक्त जीवन, आत्मिक शांति और नगर की सुख-समृद्धि की कामना करना है। कृष्ण भक्ति और हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक शांति तथा आपसी सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर को सुबह सात बजे से यज्ञ होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक नगर संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक सामूहिक सनातनी प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम होगा। शाम छह से आठ बजे तक आरती और दीपदान के साथ धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। सार्वजनिक माता लक्ष्मी कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कमेटी की ओर से शासन-प्रशासन, प्रेस, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों से भी आयोजन में सहभागिता कर देश-विदेश से आने वाले कृष्ण भक्तों का स्वागत करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!