Search

October 23, 2026 4:27 pm

तारापुर में भक्ति संगीत की धूम, बंगाल के कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां।

हिरणपुर (पाकुड़): तारापुर-गोविंदपुर स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से बीते गुरुवार देरशाम आयोजित भव्य भक्तिमय संध्या कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, जिप सदस्य प्रियंका देवी , शिक्षक धनंजय दास, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह व एसआई गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूजा कमिटी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।
भक्तिमय संध्या में पश्चिम बंगाल से आए गायक स्वीटी अरमान, जितेंद्र बबुआ व एंकर सिकंदर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत-संगीत की धुन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। प्रशासन की सतर्कता के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!