Search

October 24, 2026 9:41 pm

अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो युवक घायल, पुलिस ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया अस्पताल।

पाकुड़िया (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने स्टेट बैंक के सामने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पाकुड़िया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
घायलों की पहचान पीतलगड़िया निवासी प्रेम हांसदा (22), पिता साइमन हांसदा तथा पश्चिम बंगाल के नलहटी क्षेत्र के कालीपुर निवासी देवराज सोरेन (18), पिता संतु सोरेन के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया में चिकित्सक डॉ. अभय श्राफ की देखरेख में दोनों का उपचार किया गया। इस दौरान जीएनएम स्टेनशिला किस्कू और एएनएम स्टेला मुर्मू ने भी चिकित्सा कार्य में सहयोग किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!