धान-मक्का के बीमित किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं नुकसान की सूचना
पाकुड़। अकवान चक्रवात से फसल को हुए नुकसान पर बीमा का लाभ लेने के लिए किसानों को 72 घंटे के भीतर क्षति की सूचना देनी होगी। खरीफ 2026 में धान और मक्का की फसल का बीमा कराने वाले प्रभावित किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय-सीमा के भीतर सूचना मिलने पर ही नियमानुसार बीमा दावा प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि सूचना देने में देरी न करें। विशेष सहायता के लिए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रबंधक से मोबाइल नंबर 9608540554 पर संपर्क किया जा सकता है।






