Search

May 14, 2026 1:24 am

कालाजार खोज अभियान को और गति दी गई,दी गई ग्रामीणों को और अधिक जानकारी

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र बन्नोग्राम अंतर्गत एमपीडब्ल्यू प्रभात दास के देखरेख में जुगुरकोड़ा गांव में सोमवार को भी घर घर कालाजार खोज अभियान प्रारंभ रहा। प्रभात दास ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 से 20 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में चलाया जा रहा है। साथ ही कालाजार से बचने हेतु ग्रामीणों को जानकारी भी दी जा रही है कि कालाजार बालू मक्खी से संचालित होती है और यह गंदे, नमी वाले इलाके एवं कच्चे घरों में रहने वाले लोगों में अधिकतर कालाजार पाया जाता है क्योंकि बालू मक्खी ऐसी जगह पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। मौके पर साहिया सेविका पंचायत की मुखिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20221212 WA0014
IMG 20221212 WA0013 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!