Search

April 30, 2026 1:13 am

अमर वीर शहीदों की वीर भूमि गुमला को शत-शत नमन।

बजरंग पंडित

आज खतियानी जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को यहां की जनता से मिलने का सौभाग्य मिला। उन्होंने सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और खतियानी जोहार कहा है वही उन्होंने कहा की
जब हमारे वीर क्रांतिकारी, आदिवासी-मूलवासी अपने हक की लड़ाई लड़ते थे, राज्य की मांग करते थे, तो कहते थे “कैसे लेंगे झारखण्ड, लड़के लेंगे झारखण्ड”।
हमें अथक संघर्ष के बाद अपना राज्य मिला मगर 20 साल राज करने वाले षड्यंत्रकारियों ने लोगों का सिर्फ शोषण किया।
राज्य के लोग वर्षों तक मूलभूत अधिकारों से वंचित रहने को मजबूर थे।
आपकी सरकार ने गांव-गांव अधिकारियों को भेजकर हजारों शिविर लगाए। लाखों लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा। हमने लोगों को पेंशन, राशन, धोती-साड़ी, नौकरी, आजीविका और रोजगार का अधिकार दिया।
पांच, दस, पन्द्रह, बीस साल से लोग अपने अधिकारों के लिए ब्लॉक आफिस का चक्कर लगाते-लगाते थक जाते थे। हमने इस व्यवस्था को बदला। लोगों के द्वार पर शासन-प्रशासन को भेजा। वर्षों से हक-अधिकारों से वंचित रहने को मजबूर लोगों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें सम्मान दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की
पशु हमारे लोगों का एटीएम है। यही हमारी पूंजी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है पशुधन बढ़ाने की ओर जोर दें। हम पशुधन योजना लेकर आये हैं। लाखों लोग इससे जुड़े हैं, आप भी इस योजना का लाभ लें। पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की
पूर्व की सरकार 1985 लेकर आयी थी, ओबीसी आरक्षण को इन्होंने 14% प्रतिशत करने का किया था। हमने 1932 खतियान विधेयक और ओबीसी 27% आरक्षण विधेयक विधानसभा से पारित कराया। जिसे केंद्र सरकार को भेजा जायेगा। यही सब देख झारखण्ड विरोधी विपक्ष परेशान है। वही
हमारे युवाओं में बहुत क्षमता है। मगर गरीबी के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाते थे। युवाओं को कोचिंग में मदद के लिए हम एकलव्य प्रशिक्षण योजना लेकर आये हैं।
आज सरकार वंचित समाज के युवाओं को पढ़ने के लिए विदेश भी भेज रही है। आप पढ़िए, आगे बढिए, सरकार आपके साथ है।

IMG 20221212 WA0080 1
IMG 20221212 WA0081 1
IMG 20221212 WA0077
IMG 20221212 WA0073
IMG 20221212 WA0074
IMG 20221212 WA0075
IMG 20221212 WA0078
IMG 20221212 WA0079
IMG 20221212 WA0076
IMG 20221212 WA0072

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!