Search

July 30, 2025 9:22 pm

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित की गई आंचल

बजरंग पंडित

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह की अगली कड़ी में विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री आंचल प्रसाद को उसकी अभूतपूर्व सफलता के लिए सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिले के हिरणपुर बाजार के रहने वाले पूर्व सैनिक एवं पत्रकार श्री राजेश प्रसाद जी की पुत्री आंचल प्रसाद को विद्यालय प्राचार्य द्वारा आमंत्रित कर प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की इस विद्यालय की छात्रा आंचल प्रसाद का चयन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर के एक विख्यात सेवन स्टार होटल “हॉलीडे इन” में रिसेप्शनिस्ट के रूप में हुआ है। आंचल ने उच्च माध्यमिक की शिक्षा इसी विद्यालय से वाणिजय संकाय में प्राप्त की। उसके इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने उन्हें बधाई दी। अपने संबोधन में प्राचार्य श्री कुमार ने आंचल के माता पिता को इस सफलता का श्रेय देते हुए बताया कि विद्यालय के शिक्षा के बाद उसे आकार देने का कार्य उनके माता पिता ने बखूबी किया है। हम उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय के अन्य शिक्षक ललन कुमार, संजय कुमार यादव इत्यादि ने आंचल को आशीर्वचन देते हुए उसके ज्योतिर्गमय भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि ऐसे कारनामे से विद्यालय के अन्य बच्चों का भी मनोबल ऊंचा होता है। पाकुड़ जिला एवं विद्यालय के लिए यह सम्मान की बात है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
// for sub category under jharkhand