Search

June 19, 2026 7:18 pm

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर बीडीओ और सीओ ने पाकुड़िया प्रखंड के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया



धीरेन साहा

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश के आलोक में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार एवं सीओ किरण डांग ने अलग-अलग पाकुड़िया प्रखंड के कुल आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया।इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश के आलोक में विद्यालय समय पर खुलना , शिक्षकों का समय पर विद्यालय आना , विद्यालय में पठन-पाठन सही रुप से होना , विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया गया है । उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय आलूदाहा निरीक्षण के क्रम में कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था केवल बच्चे विद्यालय में थे। तथा मध्य विद्यालय सापादाहा में दो में से एक शिक्षक मौजूद थे । मध्य विद्यालय सारसाबान्ध में चार में से एक शिक्षक ही उपस्थित थे तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए एवं प्राथमिक विद्यालय दुखु बरमसिया में दो में से एक ही शिक्षक उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय धोबना , उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलगाडीह , उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर , उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय फुलझींझरी का निरीक्षण किया गया है । उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन उपायुक्त पाकुड़ को भेज दी गई है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!