Search

May 31, 2026 10:39 am

बिनोद बिहारी महतो युवा मंच झारखंड के नाम से क्लब का हुआ गठन

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत होपना टोला गाँव में शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो युवा मंच झारखंड के नाम से क्लब का गठन किया गया। सर्वसम्मति से क्लब के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार महतो को चुना गया। वहीं अध्यक्ष के लिए अक्षय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष के लिए दीपक कुमार महतो, सचिव के लिए नीलकंठ महतो, उपाध्यक्ष के लिए अजय भारती, उपसचिव के लिए चंदन कुमार, पर्यावरण मंत्री धर्मेन्द्र मड़ैया, स्वास्थ्य मंत्री पवन कुमार महतो, शिक्षा मंत्री सोनी कुमारी, खेल मंत्री बबली कुमारी, सलाहकार समिति में रामदेव महतो, दिगम्बर महतो, शशि मड़ैया, भीमराज महतो एवं अन्य को सदस्य के रूप में चुना गया। बताया गया कि बिनोद बिहारी महतो के नाम पर क्लब बनाने का मकसद झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता उनके संघर्षों को आज युवाओ को प्रेरणा लेने की जरूरत है कितने संघर्षरत महापुरुष थे जो झारखंड राज्य अलग के लिए लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाने का काम किये थे। बिनोद बाबू का नारा दिया पढ़ो और लड़ो। बिनोद बाबू के संघर्षों को लोग याद करते हैं और उन्हीं के बनाये गये रास्ते में चलना पसंद करते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!