Search

May 30, 2026 9:41 pm

मेंटेनेंस नहीं देने के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने भरण-पोषण (मेंटेनेंस) राशि नहीं देने से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार आरोपितों में उदयनारायणपुर गांव निवासी रहमत शेख (पिता- नूर नबी शेख) तथा किस्मत कदमसार गांव निवासी अबिदुर शेख (पिता- मतिफुल शेख) शामिल हैं। दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!