Search

September 23, 2026 12:17 pm

साक्षी ने रचा सफलता का नया अध्याय, SSC CGL में हासिल की ऑल इंडिया 947वीं रैंक

947वीं रैंक हासिल कर बनी आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। अमड़ापाड़ा की बेटी साक्षी कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। SSC CGL-2025 में ऑल इंडिया 947वीं रैंक हासिल कर साक्षी ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे अमड़ापाड़ा और पाकुड़ जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन CBDT के तहत आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। साक्षी की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और लगातार सफलता हासिल की। इससे पहले वह SSC MTS, SSC CHSL और SSC CGL-2024 में भी सफल हो चुकी हैं। हर परीक्षा के साथ बेहतर करने का उनका प्रयास आखिरकार SSC CGL-2025 में ऑल इंडिया रैंक के रूप में सामने आया। अमड़ापाड़ा के मुख्य बाजार निवासी विजय भगत की पुत्री साक्षी ने प्रारंभिक पढ़ाई ज्ञान भारती विद्यालय से की। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, सिलमपुर से मैट्रिक, एसपी कॉलेज दुमका से इंटर और अरविंद महिला कॉलेज, पटना से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साक्षी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अपनी उपलब्धि पर साक्षी ने कहा कि सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी और गुरुजनों के सहयोग और मार्गदर्शन को जाता है। साक्षी की उपलब्धि के बाद अमड़ापाड़ा में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

img 20260923 wa00038971334526912310620
img 20260923 wa00045330559977360954075

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!