Search

March 16, 2026 8:10 pm

रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चेंगाडांगा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सफीक आलम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद एवं पंचायत के मुखिया विपिन सरदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान प्रशासन ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। चौपाल में बीडीओ सफीक आलम ने मनरेगा योजना,आवास योजना, शौचालय निर्माण, पेयजल समस्या, बिरसा हरित ग्राम योजना से संबंधित मामले का समाधान किया।बीडीओ शफीक आलम ने उपस्थित लोगों को कहा कि दिन में गर्मी के कारण लोग परेशान रहते हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल आयोजन कर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।वही जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने बताया कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर दूसरों को भी प्रेरित करें।

बाइट- शफीक आलम बीडीओ पाकुड़।
बाइट- डॉ चंदन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी।

IMG 20230519 WA0050
IMG 20230519 WA0049
IMG 20230519 WA0048
IMG 20230519 WA0051 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर