Search

September 9, 2026 1:18 pm

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के बाबुदहा गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबूदहा गांव निवासी चंपा देवी खेत में गाय चरा रही थी। इसी बीच आपसी विवाद को लेकर गांव की ही एक महिला गाली गलौज करने लगी। वही गांव के ही कुंदन यादव और निताई यादव सहित अन्य चार पांच व्यक्तियों ने लाठी-डंडे से महिला चंपा देवी की पिटाई कर दी. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर लाया। जहां डॉक्टर उज्जवल हेम्ब्रम ने घायल महिला की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!