संजीत मुखर्जी
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित की गई सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नुकुमुद्दिन शेख द्वारा पीएलबी के कार्य की समीक्षा की गई साथ ही पीएलबी को को कानूनी प्रशिक्षण दी गई एवम् नालसा के दस स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि क्षेत्र में पीएलवी सहज होकर कार्य कर सकें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को विधिक जागरूकता के माध्यम से डालसा से मिलने वाली सुविधाओं को दिला सकें। साथ ही पीएलवी द्वारा किए जा रहे हैं कार्य में कोई कठीनाई हो रही है तो पीएलवी के बातों से रूबरू होते हुए कहा की लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता से तुरंत संपर्क करे या डालसा को सूचित करें । ऐसे कई अहम मुद्दे पर चर्चा की गई साथ ही कार्य में रुचि रखने की बात पीएलवी को कहा गया ताकि निदेशानुसार सभी कार्यक्रम सफल हो सके समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई मौके पर सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुटू पीएलवी कमला राय गांगुली, ज्योति कुमारी, सायेम्म अली , मैनुल शेख अमूल्य रत्न रविदास एजारुल शेख ,याकुब अली, खूदू राजवंशी,विजय राजवंशी, मकमऊल शेख, उत्पल मंडल, चंदन रविदास, नीरज कुमार राउत समेत अन्य पीएलवी मौजूद रहे।







