धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड सभागार में शनिवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम को लेकर सीओ किरण डांग की अध्यक्षता में सभी विभाग के अधिकारियों के बीच समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई । सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में रात्रि चौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्या को लेकर जिला तक नहीं जाना पड़े जिले के अधिकारी ही गांव गांव में आकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सके ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो । इस संबंध में सीओ किरण डांग ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायतों में से अब तक 9 पंचायत में रात्रि चौपाल कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है जिसको लेकर अब तक हुए कार्यक्रम में आये कितने मुद्दों का लभुकवार निष्पादन किया गया है इसी से संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की गई । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई चंदन कुमार सिंह , एई रोहित गुप्ता , जेई लालू रविदास , प्रेम प्रकाश टुडू , शिक्षा विभाग , बाल विकास परियोजना सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।





