साहिबगंज जिले के कोटलपोखर बाजार में रेलवे गेट के निकट एक महिला द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की मां पवित्री देवी के बयान पर कोटलपोखर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें मृत संजू देवी के पति आकाश भगत और उसके सास ससुर को आरोपी बनाया गया है इस संदर्भ में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति आकाश भगत को गिरफ्तार कर लिया है गौरतलब हो कि मृत संजू देवी व आकाश भगत की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी इस दौरान आदित्य और अभय नाम के दो बच्चे भी हैं इस संदर्भ में बरहरवा पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार कोटलपोखर थाना प्रभारी सतीश आशीष तिर्की सअनि राजेश राम समेत काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद थी





