धीरेन साहा
महेशपुर थाना क्षेत्र के बासमती दुर्गामंदिर के समीप रविवार को सुबह एक व्यक्ति की बेरहमी से चाकू से हमला कर हत्या कर दिया गया। मृतक की पहचान साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के सारेजबेन्दा गांव निवासी विश्वजीत गोराई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ बाइक से अपने ससुराल हरिशपुर से बासमती गांव होते हुए महेशपुर क्षेत्र के भौरीकोचा पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान मृतक बासमती निवासी बीरू मंडल का घर के पास पहुँचा तो उसी समय बीरू मंडल, उसकी पत्नी लखी देवी और उसके पुत्र देव मंडल से धारदार चाकू से गोद दिया। वहीं हमले से बचने के लिए मृतक विश्वजीत गोराई भागने लगा। फिर भी दरिंदो ने विश्वजीत को नहीं छोड़ा और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद बीरू मंडल, देव मंडल फरार हो गया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हत्या के आरोपियों बीरू मंडल, पत्नी लखी मंडल, पुत्र देव मंडल को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही एसडीपीओ नवनीत ए. हेम्ब्रम, सीओ रितेश जायसवाल, पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बाल कृष्ण यादव, एसआई बी. के. सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमचंद भगत दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर मामले की जानकारी ली। ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। ख़बर भेजे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।









