Search

May 11, 2026 1:31 pm

मुखिया ने ग्रामीणों की समस्याओं के साथ ग्राम सभा कर कई योजनाओं का चयन किया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत बंगाली टोला वार्ड संख्या एक एवं हरिपुर वार्ड संख्या ग्यारह में रविवार को ग्रामसभा कर मुखिया अनिता सोरेन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी एवं कई योजनाओं का चयन किया । ग्रामसभा वार्ड नम्बर एक के वार्ड सदस्य सबिता राय की अध्यक्षता में हुई । मुखिया अनिता सोरेन ने ग्रामीणों को सबसे पहले सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनायें प्रधानमंत्री आवास , पशु धन योजना , अम्बेडकर आवास , वृद्धा पेंशन एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी । ग्रामसभा में लोगों ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र चालू कराने , स्वास्थ्य व्यवस्था , नव निर्मित कन्या उच्च विद्यालय को चालू कराने , नाली निर्माण एवं सड़क की समस्याओं को मुखिया के समक्ष रखा गया । ग्रामीण बासुदेव रजक , बुधा दे , बेली देवी , गुड्डू यादव , संतोष दास आदि ने बताया कि यहां नवनिर्मित विद्यालय भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार है लेकिन इसे अब तक चालू क्यों नहीं किया गया है इसे चालू हो जाने से बच्चों को पठन पाठन के लिए काफी सुविधा होगी । जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल जल योजना अंतर्गत बन रहे पानी टंकी का कार्य काफी दिनों से चल रहा है जिसे अबतक चालू नहीं किया गया है जिससे यहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है । इस बाबत मुखिया अनिता सोरेन ने बताई की ग्रामसभा में कई योजनाओं का चयन किया गया है इन सभी योजनायें डी एम एफ टी फण्ड से किया जाएगा । इस अवसर पर वार्ड सदस्य प्रदीप भगत , जयदेव साहू , मार्टिना मुर्मू , सरवन भगत , सुकलाल मिर्धा , गुड्डू यादव , पीयूष दत्ता , बेली देवी के अलावा अन्य दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!