Search

May 11, 2026 1:31 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में कार्यक्रताओं का बैठक संपन्न

इकबाल हुसैन

महेशपुर /पाकुड़:- झामुमो प्रखंड कार्यालय में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव के अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक का अयोजन किया गया । बैठक में सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बिस्तर पूर्वक चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया । हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सरकारी अधिकारी की लापरवाही के कारण क्षेत्र में विकास का कार्य कम दिखाई पड़ रहा है । जिसे देखते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने आवश्यक करवाई का आश्वासन सभी कार्यक्रताओ को दिया साथ ही सभी प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया की गांव गांव में अपने स्तर से ग्रामीणों को जागरूक करेंगे । बैठक में पार्टी मजबूती पर चर्चा किया गया । प्रखंड कमिटी को निर्देशित किया गया की वर्ग संगठन का बिस्तर जल्द से जल्द किया जाए।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जिप सदस्य समसुन मुर्मू,सचिव माइकल मुर्मू,कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,गाजी मंडल, बुदल यादव,कलाम अंसारी,नसीम अहमद,जेम्स सुशील हेंब्रम, पप्पु अंसारी,जोशिम शेख,नेकबुल शेख, टाउसिफ शेख, लालटू मंडल,फुल्टन शेख,मधु शेख,नजरूल शेख,मिनी शेख,कालिदास सोरेन समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!