Search

May 11, 2026 1:31 pm

पाकुड़िया पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन जांच अभियान चलाया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप पी जनार्दन के निर्देशानुसार सोमवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ,राधानगर, झरना मोड़,एवं राधानगर गांव के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एएसआई रामप्रवेश पासवान एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों का डिक्की, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस ,धुआं लाइसेंस एवं बैग को अच्छी तरह से जांच किया गया । सिद्धू कानू चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का डिक्की, सीट के नीचे ऊपर आदि की जांच की गई।ए एस आई श्री पासवान ने बताया कि बॉर्डर की तरफ आने जानेवाले हर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। साथी कई मनचले युवक को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए अगली बार सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन का नसीहत देकर छोड़ा गया।इधर जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कंप देखा गया।लोग जांच के डर से दूसरे ग्रामीण रास्तों से गंतब्य की ओर जाते देखे गये।

IMG 20230529 WA0027
IMG 20230529 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!