Search

May 11, 2026 12:36 pm

सितापहाड़ी गांव के आधा दर्जन घर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में चोर लगातार ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ाएं हुए हैं। बीती रात थाना क्षेत्र के सीतापहाड़ी मिस्त्री टोला में चोरों ने आधे दर्जन घर को निशाना बनाया।टोला निवासी समसुल सेख के घर में घुस कर एक मोबाइल,दुकान के बक्से में रखा 6 हजार व गुल्लक से 4 हजार उड़ाया है।रेनटू सेख के दुकान में घुस बक्से में रखा 6 हजार व एक पीतल का कलश ले उड़ा है। वही मसेद सेख के घर में घुसकर कुछ नहीं मिलने के बाद चोरों ने रसोई घर में रखा मिठाई भी खाया है। मायेर से के घर में घुस एक जिओ मोबाइल फोन को ले भागा है। मन्नान सेख के घर में घुस चांदी का जेवरात ले उड़ा है। कोई उससे पहले साफु सेख व बेदारुल सेख के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना क्षेत्र में सप्ताह भर के भीतर चोरी की छठी वारदात से ग्रामीणों की जहां चिंताएं बढ़ गई है। वही पुलिस की भी चुनौती बढ़ गई है।लगातार चोरी होने से आम से खास में दहशत व्याप्त है. लोगों का कहना है कि अब तक न तो चोर पकड़े गए हैं और न कोई सुराग मिल पाया है. स्थानीय मुखिया आसिफ अली हादि ने बताया कि बीते रात को अज्ञात चोरों ने सीतापहाड़ी गांव में घुसकर 6 घरों में चोरी की है।इस चोरी के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है।

बाइट-आशीफ अली हादि, स्थानीय मुखिया
बाइट- जहांगीर शेख, स्थानीय।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!