Search

May 11, 2026 12:36 pm

ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने किया अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन

सतनाम सिंह

पाकुड़ में ग्रामीण विकास विभाग, मंत्री आलमगीर आलम के कर कमलों द्वारा डीएमएफटी फंड से स्थापित अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया गया।इस कार्यक्रम में उपायुक्त वरूण रंजन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम उद्दीन, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ अमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सदर अस्पताल में मेडिकल के क्षेत्र में सफलता के नए-नए आयाम स्थापित किए है और यह अत्याधुनिक अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन यहां स्थापित होने से निश्चित रूप से यहां की जनता को लाभ पहुंचेगा। इससे पहले गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बंगाल या बिहार जाना पड़ता था। अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन आ जाने से अब महिलाओं को इतना लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। अब सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी, पाकुड़ में अल्ट्रासोनोग्राफी निःशुल्क किया जा रहा है।उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि अल्ट्रासोनोग्राफी रिपोर्ट के आधार पर बेहतर इलाज संभव हो पाएगा। अब सभी गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। मरीजों को बेहतर ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अस्पताल में ही बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।इसके अलावा माननीय मंत्री ने सदर अस्पताल में ओपीडी, एडवांस लैब की सेवाओं का भी जायजा लिया।

IMG 20230530 WA0023
IMG 20230530 WA0022
IMG 20230530 WA0024 1
IMG 20230530 WA0026
IMG 20230530 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!