शुक्ला इंजीनियर वर्क्स का है का कमाल,सड़क बेमिसाल,
बजरंग पंडित
पाकुड़ मनिरामपुर पंचायत मनरेगा की विकास योजनाओं को लेकर काफी चर्चा में रहा है जनहित के लिए सरकार के द्वारा विकास की योजना को धरातल में लागू करने के लिए सरकार और जिला प्रशासन हमेशा तत्पर रहते है लेकिन मनरेगा बिचौलिया सरकार के सपनो को पूरा नहीं होने देते है जिसमे प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक,रोजगार,सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सबका साथ खुल कर होता है लूट का माल छुट कर खाने में,ताजा मामला मनिरमपुर में पीसीसी सड़क का था जो कुछ महीने ही बनाई गई थी मुखिया फंड से 151700 रुपए की योजना थी,इस पीसीसी सड़क में कुछ महीने में दरार पड़ गई और कुछ सड़क फट भी गई थी,अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद कहीं जांच न हो जाए के डर से इस खराब पीसीसी सड़क को मंगलवार आनन फानन रिपेयर करा दिया गया खड्डे भर दिए गए,यह खबर का ही असर है। शुक्ला का आदेश था भाई पहले घटिया काम कर झोला जो गर्म किया था,मनरेगा में तो शुक्ला इंजीनियरिंग वर्क्स को तो महारत हासिल है, शुक्ला की मेहरबानी से मनिरामपुर के कुछ मनरेगा माफिया घोटाला पर घोटाला किए जा रहे है खेल मैदान इसका भी एक उदाहरण है,मनिरामपुर कुमारपुरा और आस पास के कई ऐसे क्षेत्र है जहां जांच हुई तो वहां पाकुड़ प्रखंड के मनरेगा इंजीनियर और विभागीय कर्मचारी का कमाल देखने को मिलेगा।सबका साथ सबका विकास वाली कहानी बयां बयां की जा रही है।









