Search

March 15, 2026 9:58 pm

मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लोगों का आपसी मतभेद दूर कर शांतिपूर्ण वातावरण देना है: डालसा

संजीत मुखर्जी

मध्यस्थता विवादों को निपटान की सरल एवम् निष्पक्ष प्रक्रिया

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के कई प्रखंडों में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल टाउन, मध्यस्थता केंद्र, प्रखंड स्तर समेत महेशपुर प्रखंड के विशनपुर ग्राम के हटिया निकट इलाकों में ये अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा ने कानूनी जानकारी के तौर पर मध्यस्थता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यस्थता विवादों को निपटाने की सरल एवं निष्पक्ष आधुनिक प्रक्रिया है । इसके द्वारा मध्यस्थ अधिकारी दबावरहित वातावरण में विभिन्न पक्षों के विवादों का निबटारा करते हैं।मध्यस्थता मुकदमेबाजी की तुलना में एक सरल, तेज, अधिक शांतिपूर्ण और पैसों की बचत के विकल्प है।मन का मिलन पखवाड़ा के तहत् चलनी वाली कानूनी जागरूकता दोनो पक्षों की बीच आपसी मतभेद को दूर कर आपस में शांतिपूर्ण वातावरण बनाती है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव द्वारा कहा गया कि नालसा और झालसा के निर्देशानुसार लंबित अथवा मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों में आवेदन लिया जाएगा त्वरित न्याय पाने हेतुमध्यस्थता एक अच्छा विकल्प हैं छोटे मोटे परिवारिक मामलों का निपटान होने से न्यायलय का अतिरिक्त बोझ कम होगा और समय की बचत होगी। डालसा सदस्य द्वारा अपील करते हुए कहा की साथ ही अधिक से अधिक संख्या में आवेदन दे कर मामलों का निपटान कराएं। समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी से भी लोगो को अवगत कराया गया। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, उत्पल मंडल, चंदन रविदास, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

Also Read: E-paper 07-02-2026
IMG 20230531 WA0018 1
IMG 20230531 WA0016
IMG 20230531 WA0017
IMG 20230531 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर