Search

March 14, 2026 1:43 pm

लूटकांड एवं हत्या मामले का हुआ उद्भेदन

  • एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

गोड्डा : बीते मंगलवार दिनांक 13 जून 2023 की रात्रि में पोड़ैयाहाट थाना अन्तर्गत ग्राम कारूडीह के पास गोड्डा-हंसडीहा मुख्य सड़क पर मोटरसाईकिल लूट करते हुए हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त मामले को लेकर पोड़ैयाहाट थाना काण्ड संख्या 114/2023, दिनांक 14.06.23 भादवि की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था। उक्त घटना के त्वरित उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा आनंद मोहन सिंह के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। एस०आई०टी० टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाँका जिला के अमरपुर थाना अन्तर्गत काण्ड मे लूटी गयी लाल रंग की टी०मी०एस० अपाची मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया एवं घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी शुभम कुमार साह, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता दिलीप साह, सा० खैरा थाना अमरपुर, जिला बांका (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल नंबर जेएच 17 एक्स 2750 एवं बिना नम्बर का एक काला रंग का स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया है। इस काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्त शुभम कुमार साह (उम्र करीब 22 वर्ष) पिता दिलीप साह, सा० खैरा, थाना अमरपुर, जिला बाँका (बिहार) को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। बताया गया कि आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें पोडैयाहाट थाना कांड संख्या 101/23, दिनांक 04.06.23, धारा 382/34 दर्ज है।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से मृतक का एक लाल रंग का टीभीएस मोटरसाईकिल, घटना में प्रयुक्त अभियुक्त शुभम कुमार साह का काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल, घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर का काला रंग का स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल एवं अभियुक्त शुभम कुमार साह के पास से एक मोबाईल जप्त किया गया। मामले के उद्भेदन के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा आनंद मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता कर उक्त मामले की जानकारी दी। इस छापामारी टीम में पु०नि० पोडैयाहाट प्रभाग बिनेश लाल, प्रभारी थाना प्रभारी पोडैयाहाट पु०अ०नि० प्रवीण कु० मोदी, थाना प्रभारी गोड्डा (मु०) पु०अ०नि० गजेश कुमार, पु०अ०नि० राजेश कु० मंडल पोडैयाहाट थाना, पु०अ०नि० मुकेश कु० सिंह नगर थाना, पु०अ०नि० संतोष यादव, ललमटिया थाना, पु०अ०नि० अमित अभिषेक गोड्डा (मु०) थाना, आ०/57 सुरज कुमार तकनीकी शाखा, आ०/528 निशांत कुमार पाण्डेय तकनीकी शाखा, पोडैयाहाट थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

IMG 20230617 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर