Search

May 10, 2026 6:20 am

हिरणपुर बीडीओ ने बाबुपूर पंचायत में 20 लंबित आवास को पूर्ण करवाने हेतु किया क्षेत्र भ्रमण

सतनाम सिंह

प्रखंड विकास पदाधिकारी हिरणपुर उमेश कुमार स्वांसी ने शनिवार को बाबुपूर पंचायत अंतर्गत लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना का दौरा किया। लंबित आवास के लाभुकों से मिलकर योजना पूर्ण करने हेतु आवश्यक सहयोग देने की बात कहीं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हिरणपुर प्रखंड के बाबुपूर पंचायत में सर्वाधिक 20 आवास लंबित है जिसमें पिपरजोरिया गांव में 1, रामाकुड़ा में 4, मनिडांगा में 2, धनवाद में 2, दलदली में 5, बींझामारा में 3 तथा बाबुपूर गांव में 3 लंबित आवास के लाभुकों से मिलकर त्वरित गति से आवास पूर्ण करने पर बल दिया।

मौके पर पंचायत सचिव नोरेन हांसदा, मुखिया जंतु सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!