Search

March 14, 2026 6:05 am

साहिबगंज के उधवा प्रखंड में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में 2 वर्षों से चल रहा प्राइवेट मदरसा।

उत्तर पियारपुर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र अमानत पियारपुर भवन का है मामला।

सरकारी भवन में मदरसा का बैनर लगा हुआ है ।अजान के लिए लाउडस्पीकर तक लगाया गया।

रांची:-साहिबगंज जिला अंतर्गत उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र अमानत पियारपुर भवन में बीते 2 वर्षों से प्राइवेट मदरसा का संचालन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र अमानत पियारपुर में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 -50 बेड क्षमता वाले दो भवन का निर्माण कराया गया इसके अलावा सुदूरवर्ती दियारा क्षेत्र का प्रमुख स्थान होने के नाते उक्त स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के ठहराव, वाहन पार्किंग आदि उद्देश्य से कई छोटे-छोटे भवन का भी निर्माण कराया गया। वर्तमान में उक्त केंद्र में 1 एनएम सहित स्वास्थ्य कर्मी पदस्थापित है। एक भवन में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है। परंतु उक्त स्वास्थ्य केंद्र के अन्य सभी भवनों पर कब्जा कर मदरसा का संचालन हो रहा है। उक्त प्राइवेट मदरसा में करीब 60 से 70 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जहां बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उक्त सरकारी भवन में मदरसा का बैनर लगा हुआ है ।अजान के लिए लाउडस्पीकर तक लगाया गया है।

Also Read: E-paper 12-02-2026

वही क्या कहते हैं ग्राम पंचायत के मुखिया।

उत्तर पियारपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद आजाद शेख ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। विभाग द्वारा जो भी दिशानिर्देश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा।

Also Read: E-paper 07-02-2026

मामले को लेकर, क्या कहते हैं सिविल सर्जन।

साहिबगंज सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने बताया कि उन्हें पूर्व से ही मामले की जानकारी थी । प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करने की बात कही।

उक्त मामले को लेकर,क्या कहते हैं विधायक।

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि सरकारी भवन में अवैध रूप से किसी मदरसा का संचालन किया जाना खेदजनक है। मदरसा संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

IMG 20230621 WA0005
IMG 20230621 WA0003 1
IMG 20230621 WA0004

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर